अपराध

सीटेट परीक्षा का पेपर लिक करने वाला मुख्य आरोपी मेरठ से गिरफ्तार

लखनऊ। मेरठ में सीटेट परीक्षा का पेपर लिक कराने वाले मुख्य आरोपी अमित सिंह को एसटीएफ ने दबोच लिया है। बताया गया कि आरोपी अमित सिंह लखनऊ इंद्रानगर का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 137 वर्क सीटेट प्रष्न पत्र, 28 प्रवेष पत्र, पांच चेक बुक, चार पास बुक, एक लैपटाॅप बरामद किया है।
मिली जानकानीर अनुसार अमित के दो साथी महक सिंह और सोमवीर को मंगलवार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इन्हें कंकरखेड़ा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से जेल भेज दिया।
एसटीएफ मेरठ ने सटीक मुखबिर की सूचना पर लखनऊ निवासी अमित सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसने कॉमर्स से पीएचडी की हुई है और लखनऊ में द कोचिंग सेंटर चलाता है, जिसमें वह अभ्यर्थियों को पढ़ाता है। आरोपी ने बताया कि सीटेट की परीक्षा में पेपर लीक करके 22 लाख रुपये लेकर परीक्षा से एक घंटा पहले व्हाट्सएप पर भेज दिया था। 12 और 13 जनवरी को होने वाली परीक्षा में भी अभ्यार्थियों को पेपर दिया गया था। उसके गैंग में करीब आठ युवक शामिल है। जो पहले परीक्षा का पेपर लीक करते हैं और फिर उसे बिकवा देते हैं।

Related Articles

Back to top button