अपराध

बंथरा : नाबालिग से दुराचार करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। बंथरा पुलिस ने एक शातिर वांछित को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आरोप है कि युवक ने एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह थाना बन्थरा के नेतृत्व में के पंजीकृत मु.अ.सं. 07/2022 धारा 376/506 भादवि व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सूरज गौतम (19) पुत्र गिरीश निवासी कायम पुर नियरवार खानपुर सुरौली थाना आशीवन जिला उन्नाव को मवई पडियाना तिराहे थाना बन्थरा से गिरफ्तार किया गया । प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने 16 वर्षीय नाबालिका के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए थे। जिसके संबंध में पीड़िता द्वारा बंथरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जिन्हें दिया गया।

Related Articles

Back to top button