
लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में हत्यारों ने एक युवक की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। युवक के गर्दन, शरीर पर गंभीर धारदार हथियार के घाव के निशान मिले हैं। मिली जानकारी अनुसार इटौंजा थाना क्षेत्र के माल रोड पर सड़क के किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही ग्रामीणों ने बताया कि युवक की गला रेत कर हत्या की गई है। युवक के गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इटौंजा माल रोड पर एक 26 वर्षीय युवक का शव सड़क के किनारे ग्रामीणों ने देखा। देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बात की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के गले पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। संभवत अज्ञात लोगों द्वारा युवक की हत्या कर सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए हैं। इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।
मृतक का हुलिया
मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 26 साल रंग गोरा इटहरा मजबूत जिस्म डेड बॉडी प्राप्त हुई है । मृतक की गर्दन आधी कटी हुई है। लावारिस लाश प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त व अन्य कार्रवाई की जा रही है।



