लखनऊ

युवा समाज कल्याण समिति ने युवा दिवस के अवसर पर कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

लखनऊ। युवा समाज कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा करोना महामारी में अपनी जान की फिक्र ना कर के लोगों की मदद करने वाले डॉक्टर, पुलिसकर्मी सुरक्षाकर्मी, पत्रकार व समाजसेवी कोरोना योद्धाओं युवा दिवस के अवसर पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 12 जनवरी को देश भर में स्वामी विवेकानंद का जन्म को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। वही इस अवसर पर युवा समाज कल्याण समिति द्वारा तहरीभोज का भी आयोजन किया गया और कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस पर युवा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि आज का दिन युवाओं के लिए आज बहुत ही बड़ा दिन है। स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से हर एक युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए और प्रत्येक युवा को अपने जीवन में संकल्प करना चाहिए कि वह अपने देश और समाज के लिए कुछ अच्छा करें और लोगों के काम आए। जिस तरह से देश में कोरोना महामारी फैली और लॉकडाउन के कारण लोगों का घरों से बाहर आना जाना बंद हो गया। इस कठिन समय में जिस तरह से हमारे डॉक्टर पुलिसकर्मी पत्रकारों और समाजसेवियों ने अपनी जान की फिक्र न कर लोगों को मदद पहुंचाई। इसके लिए हम सभी लोग सदा ही शुक्रगुजार रहेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक युवा समाज कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंकज यादव, प्रदेश मुख्य सलाहकार बलराम यादव, प्रदेश मंत्री मो जुनैद, विपुल यादव विधानसभा अध्यक्ष, यासीन विधानसभा उपाध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button