लखनऊ

भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, बेरोजगारों, किसानों की विरोधी : डॉक्टर मोहन लाल पासी

मलिहाबाद, लखनऊ। डॉक्टर मोहन लाल पासी जिला अध्यक्ष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी लखनऊ, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखनऊ, भावी विधायक प्रत्याशी सपा विधानसभा मलिहाबाद ने विधानसभा क्षेत्र के अनेकों गांवों का भ्रमण करते हुए कहा कि भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, शिक्षित बेरोजगारों, किसानों और लघु व्यापारी विरोधी है। भाजपा सरकार ने इनका हर समय शोषण किया है। बढ़ती महंगाई के कारण आम जनमानस कराह रहा है। रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली वस्तुओं की कीमतें सातवें आसमान पर है। सत्ता के नशे में चूर है योगी व योगी सरकार के अधिकारी। ठोंक दो जैसे अमर्यादित और असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं। सभ्य समाज में ऐसे शब्दों का कोई स्थान नहीं है। फलस्वरूप अब योगी के कैबिनेट के कैबिनेट मंत्रीगण इस्तीफा देकर इस बात को और पुख्ता तथा अधिक मजबूत कर दिया हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का खदेड़ा सुनिश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button