अपराधलखनऊ

प्रेमिका ही निकली प्रापर्टी डीलर की कातिल

आपसी झगड़े के दौरान विनीत को लगी थी सर में चोट
मृतक मिलने के लिए बना रहा था दबाव प्रेमिका पर दबाव
लखनऊ।
सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने नंदनी इन्क्लेव में बीते 11 दिसंबर को हुई प्रापर्टी डीलर विनीत कुमार वर्मा हत्या का खुलासा करते हुए उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो आपसी विवाद के दौरान विनीत फर्श पर गिर गया जिसके कारण उसके सर पर चोट आयी और उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर सुशान्त गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक मृतक की आरोपित महिला पूनम निवासी लखनऊ से प्रेम संबंध थे। बीच में महिला ने बात करना बंद कर दिया था। जिसके बाद मृतक बात करने व मिलने से मना कर दिया। पुलिस ने बताया कि मिलने से मना किया तो मृतक ने फांसी लगाकर मर जाने तथा सुसाइट नोट लिखकर फसाने की धमकी दी। जिसके कारण महिला मृतक से मिलने गई थी। जिसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी व हाथापाई हुई। जिस दौरान विनीत फर्श पर गिर गया और उसके सिर पर गहरी चोट लगी और उसकी मौत हो गई। प्रेमी महिला घबराकर वहां से मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गई। महिला ने मृतक के मोबाइल को गोमती नदी में फेंक दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक आरोपित महिला पूनम को मंगलवार की रात इंद्रा नहर के पास सुलतानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया।
नंदनी इन्क्लेव में मिला था शव
मालूम हो कि बीते 11 दिसंबर को सुशान्त गोल्फ सिटी के नंदनी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर बी-5/405 में प्रॉपर्टी डीलर विनीत का शव मिला था। जिसके बाद मृतक के पिता रजनीश कुमार वर्मा निवासी मोहल्ला काशी कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने पर बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच के दौरान प्रेमिका नाम प्रकाश में आया। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रेमिका से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की माने तो प्रेमिका विनीत की हत्या नहीं करना चाहती थी लेकिन आपसी विवाद के दौरान विनीत को चोट लगी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button