लखनऊ

रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में गिरा, चालक की मौत, पुलिस जांच में कोई आपराधिक पहलू नहीं

लखनऊ। थाना गुडम्बा क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में रिक्शा चालक की नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखन पुत्र स्वर्गीय संतोष कश्यप, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी 15 सीमांत नगर, कंचना बिहारी मार्ग, कल्याणपुर, थाना गुडम्बा, लखनऊ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17 दिसंबर 2025 को डायल 112 के माध्यम से थाना गुडम्बा पुलिस को सूचना मिली कि एक रिक्शा चालक अपने रिक्शा सहित नाले में गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से नाले में गिरे व्यक्ति को बाहर निकलवाया। घायल अवस्था में रिक्शा चालक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुडम्बा भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच में प्रथमदृष्टया यह सामने आया कि मृतक कावासाकी एजेंसी के पास, लवकुश मार्बल के निकट, रिंग रोड लखनऊ पर अपने रिक्शा से जा रहा था, तभी रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। पुलिस के अनुसार, मामले में किसी भी प्रकार का आपराधिक कारण सामने नहीं आया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई गई है।

Related Articles

Back to top button