
लखनऊ। आनलाइन फ्राॅड करने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आनलाइन फ्राॅड करने वाले रूपयों का लालच एवं प्रोडक्ट को वापस करने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को ठग कसते है। ऐसा ही एक मामला पारा क्षेत्र से प्रकाश में आया है। जहां एक महिला आनलाइन फ्राॅड की शिकार हो गयी। महिला ने फ्लिप कार्ड का हेल्पलाइन आनलाइन गुगल पर सर्च किया था। जिसपर फोन मिलाने के बाद महिला के एकाउंट से एक लाख पन्द्रह हजार रूपये गायब हो गये। महिला ने इसकी शिकायत पारा थाने सहित साइबर सेल में की है।
यह भी पढ़ें :- सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत
मिली जानकारी अनुसार राकृपालनगर, हंस खेड़ा निवासी अन्नु उपाध्याय ने फ्लिप कार्ड से कुछ सामान खरीदा था। उसे वापस करने के लिए उन्होंने गुगल से फ्लिप कार्ड हेल्पलाइन नम्बर सर्च किया और उसपर फोन मिला दिया। लेकिन वह नम्बर फ्लिप कार्ड हेल्पलाइन का न होकर किसी अन्य फाॅर्ड करने वाले का नम्बर मिल गया। जिसने अपनी बातों में अन्नु को उलझाकर उनके एक एकाउंट से 16499 रूपये एवं दूसरे 98938 रूपये का फाॅर्ड कर लिया। महिला ने बताया कि उसे अपना प्रोडक्ट वापस करना था। फाॅर्ड करने वाले ने महिला से बातों ही बातों उसका यूपीआई नम्बर ले लिया और यूपीआई नम्बर मिलते ही उनके एकाउंट से पैसा कट गया।




