पशुचर की जमीन पर हो रहा कब्जा

न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बाजवूद भी हो रहा निर्माण
लखनऊ। लखनऊ सदर तहसील क्षेत्र कटिंगरा गांव में आकाश उड़ान प्रोजेक्ट साइड के मालिक मोहम्मद स्माइल व प्रमोद कुमार ने पूर्व में कटिंगरा गांव आगरा एक्सप्रेस-वे सर्विस लाइन के किनारे सरकार की कीमती पशुचर की जमीन कब्जा करके बेचने का कार्य कर रहे थे। जिसे अहिंसा दल की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेनू रावत ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पशुचर की जमीन पर हो रहे कब्जे को रूकवाया था। वहीं इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर ने भी स्टे का आदेश दिया है। लेकिन भूमाफिया, प्रॉपर्टी व डीलर उपजिलाधिकारी के आदेशों की अवहेेलना करते हुए निर्माण कार्य करार रहे है। जिसकी शिकायत रेनू रावत ने उच्चाधिकारियों को कई बार दी। मिली जानकारी अनुसार खसरा संख्या 41,43,49,50 पशुचर में दर्ज है। जिसपर लगातार कब्जा करने की नियत से निर्माण कार्य हो रहा है। वही जब इस संबंध में प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इस्माइल से बात की गई तो उन्होंने बताया हमने जिनसे जमीन खरीदी थी उनको जमीन वापस कर दिया है। अब उस जमीन से हमारा कोई लेना-देना नहीं। वहीं इस संबंध में जब क्षेत्रीय लेखपाल से जानकारी करने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने एक बार भी फोन उठाने की जहमत नहीं उठायी।



