साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने लगाई फांसी, मौत

लखनऊ। काकोरी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सड़क के किनारे आम की बाग में पेड़ की डाल में साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। राहगीरों ने पेड़ से लटका युवक को देखकर राहगीरों में हडकंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर वहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ किया।
मृतक की पहचान कुंदन राजपूत (26) निवासी आबिद खेड़ा थाना काकोरी के रूप मे हुई। पुलिस को सूचना मिलते ही परिजनों मे हडकंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई मृतक के छोटे भाई आकाश राजपूत ने बताया की कुंदन गुरुवार की रात पड़ोस में रहने वाले शंकर के यहां लड़की पैदा हुई है उसी की खुशी में देर रात को गोला दगाया था। इसके बाद बिना बताए कहीं चले गए थे। मृतक राजगिरी का काम करता था और इस समय बाग में आम की पेटी भरने का काम करते था। शुक्रवार की तड़के सुबह करीब पांच बजे आम की बाग में पेड़ से साड़ी के सहारे कुंदन लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची काकोरी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में काकोरी पुलिस का कहना है परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चल पाएगा



