अपराधलखनऊ

अवैध खनन किये गये गड्ढ़े में डूबकर किशोर की मौत

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक बार फिर अवैध खनन करने वालों के चलते एक किशोर की गड्ढ़े में डूबने से मौत हो गयी। मिली जानकारी अनुसार आउटरिंग रोड के लिए मिट्टी तालाब की जमीन से खोदी जा रही थी। खनन माफियाओं ने आवश्यकता से अधिक मिट्टी खोदकर तालाब पांच मीटर से अधिक गहरा कर दिया। जिसमें मौजूद समय में 10 फीट से अधिक पानी भरा हुआ है।
मंगलवार के दिन पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा चौकी के अंतर्गत ग्राम सदरौना निवासी शिवांशु गौतम (13) पुत्र राजेश गौतम दोपहर के समय नारी का साग तोड़ने के लिए घर से बताकर निकला था। जहां हंसखेड़ा 22 मंजिला बिल्डिंग के पीछे तालाब की जमीन पर किया गया अवैध खनन में भरे बरसात के पानी में नहाने लगा। जहां अधिक गहरा पानी होने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस सम्बंध में परिजनों ने बताया कि किशोर के साथ एक और लड़का गया हुआ था। जिसने घर आकर घटना की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button