यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट से मिली जमानत

बिहार। बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप के फैंस के लिए खुशखबरी है. गुरुवार यानि 21 दिसंबर को मनीष कश्यप पटना की बेऊर जेल से बाहर आ सकते हैं. मनीष कश्यप करीब 9 महीने से जेल में बंद हैं.
इनमें से कुछ महीने वह तमिलनाडु की जेल में भी बंद रहे. मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. आर्थिक अपराध इकाई के दो मामलों में पहले से ही जमानत मिली हुई है.
बेऊर जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को अब सिविल कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल गई है. गुरुवार को उनके जेल से बाहर निकलने की संभावना है. दरअसल, तमिलनाडु के एक फेक वीडियो के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप ने 18 मार्च 2023 को सरेंडर किया था. कुछ महीने वह मदुरई जेल में रहे, फिर पटना के बेऊर जेल उन्हें शिफ्ट कर दिया गया. तभी से वह बेउर जेल में बंद हैं. अब सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद उम्मीद है कि मनीष कश्यप 21 दिसंबर को जेल से बाहर आ जाएंगे.



