लखनऊ

पंख एक पहल फाउंडेशन ने किया पौधरोपण

लखनऊ। राजधानी के आलमबाग स्थित मधुबन नगर पार्क में बुधवार को पौधारोपण किया गया। जिसके तहत कई प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। यह आयोजन पंख एक पहल फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।  संस्था की सचिव निधि श्रीवास्तव ने बताया कि  संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फलदार पौधे आम,कैथा,निम्बू,जामुन,अमरूद,आदि के पौधे लगाए गए ।  संस्था के उपाध्यक्ष ने मौजूद सभी से समय समय पौधरोपण करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नगर महामंत्री दीपक सोनकर शैलु, संस्था के उपाध्यक्ष भरत मेहता,निजी हॉस्पिटल के पियूष चंदन,आशीष गुप्ता, शशि शर्मा,मोहिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button