लखनऊ

आकाशीय बिजली गिरने से महिला व बच्ची घायल, नहीं मिली सरकारी सहायता

मलिहाबाद। लखनऊ तहसील मलिहाबाद की ग्राम पंचायत कसमंडी कलाँ में आकाशीय बिजली गिरने से महिला व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिये नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला व बच्ची को किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक कसमण्डी कलाँ में बने मकबरा में बिजली गिरने से महिला नन्ही व खुशबू जुलझ गयी। जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला व बच्ची बारिश से बचाने के लिए उपले रखने गयी थी। तभी तेज बारिश में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही मकबरे पर बिजली गिरने से दरारे भी आ गई। आकाशीय बिजली गिरने से कई पक्षी भी इसकी चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गयी। फिलहाल घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। वही आकाशीय बिजली से घायल महिला व बच्ची को किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली है। जबकि स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की जानकारी एसडीएम मलिहाबाद को दी जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button