अपराधलखनऊ

लखनऊ से बड़ी खबर — गुडम्बा थाना क्षेत्र में दुकान में लगी आग, फायर सर्विस ने बुझाई

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र के 23 नंबर चौराहा स्थित एक दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 2:15 बजे की है। सूचना मिलते ही गुडम्बा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और फायर सर्विस की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। सौभाग्य से इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग जिस दुकान में लगी वह आमीन पुत्र रमजान अली, निवासी आदिल नगर की फल की दुकान थी। आग में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस व अन्य संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button