अपराधलखनऊ

मानकनगर में पत्रकार के साथ मारपीट का मामला, अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ। मानकनगर थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट और संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिलने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी ऋषभ अवस्थी ने थाना मानकनगर में लिखित तहरीर दी है कि उनके पिता सुशील अवस्थी, जो उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं और वर्तमान में सुरदर्शन न्यूज़ में कार्यरत हैं, उन्हें 18 नवंबर की रात करीब 10 बजे कुछ लोग घर से बुलाकर अपने साथ ले गए।काफी देर तक उनके वापस न लौटने पर ऋषभ अवस्थी उन्हें खोजने निकले। घर से लगभग 100 मीटर दूरी पर शारदा मंगल भवन के पास उनके पिता एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के कंधे पर हाथ रखकर लड़खड़ाते हुए आते मिले और वे गंभीर रूप से चोटिल अवस्था में थे। पीड़ित के पुत्र द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मानकनगर थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 063/2025, धारा 115(2)/351(3) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button