अयोध्या में तैनात आरक्षी ही साल्वार गैंग का लीडर, STF ने सात को किया गिरफ्तार

लखनऊ। अयोध्या में तैनात आरक्षी ही निकाल साल्वार गैंग का लीडर। साल्वार गैंग के खिलाफ एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि अयोध्या में तैनात ही आरक्षी ही अच्युतानन्द यादव ही साल्वार गैंग का लीडर है जो मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है। वह काफी समय से इस कार्य में लिप्त है। उसके सम्बंध में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है।
विदित हो कि कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित एसएससी (जीडी) की आनलाईन परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर साल्वर बैठाने एवं अन्य माध्यमों से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर अनुचित तरीके से परीक्षा की शुचिता भंग करने वाले साल्वरों, गैंग लीडरों एवं अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।
यह भी पढ़ें :- सीटेट परीक्षा का पेपर लिक करने वाला मुख्य आरोपी मेरठ से गिरफ्तार
जिसमें विवेक कुमार सिंह पुत्र अमरेन्द्र सिंह नि0 ग्राम गोच्छी कुसहर, थाना-केसरिया, जनपद पूर्वी चम्पारण (बिहार) (साल्वर), केषवानन्द पुत्र राम कैलाष नि0 जूड़ापुर दादू थाना सोरांव, जनपद प्रयागराज। (मूल अभ्यर्थी), मनोज कुमार झा पुत्र राम सगनू झा नि0 ग्राम व पोस्ट भखारी, थाना रोसड़ा, समस्तीपुर (बिहार) (साल्वर), राकेष कुमार यादवपुत्र स्व0 रामअवध यादव नि0 ग्राम बड़का ढकाईच, बक्सर बिहार (साल्वर), गुड्डू यादव पुत्र धूपई यादव ग्राम ओड़वलिया थाना-सहजनवा, गोरखपुर ( मूल अभ्यर्थी), मनोज यादव पुत्र हरिराम यादव नि0 ग्राम भेउरा, पोस्ट उनवल, थाना खजनी, गोरखपुर। (मूल अभ्यर्थी), अच्युतानन्द यादव पुत्र जितेन्द्र यादव नि0 दोनखर वार्ड नं0 05, थाना बांसगाॅव, गोरखपुर। (गैंग लीडर) को गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें :- पारा में 12 वर्षीय बच्ची ने लगायी फांसी, मौत
लाल प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ ने बताया कि 10 जनवरी से प्रदेश के 13 जनपदों में कुल 61 परीक्षा केन्द्रों में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा एसएससी (जीडी कान्सटेबल) परीक्षा-2022 आयोजित है। जिसे जिसे शुचितापूर्ण, पारदर्शी, नकल विहीन तरीके से कराये जाने हेतु एसटीएफ उ0प्र0 की विभिन्न टीमों/इकाईयों को निर्देशित किया गया था।
एसटीएफ फील्ड इकाई, गोरखपुर के प्रभारी सत्यप्रकाष सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद अयोध्या में तैनात आरक्षी अच्युतानन्द यादव व उसका साथी गुड्डू यादव तथा प्रयागराज निवासी सलमान व अमित द्वारा एसएससी (जीडी) परीक्षा में साल्वर बैठाने का काम किया जा रहा है। इस सूचना पर मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र यादव एवं आरक्षी मोहित गौड़ द्वारा अभिसूचना संकलन का कार्य प्रारम्भ किया गया, जिससे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त गैंग द्वारा 17 जनवरी को परीक्षा केन्द्र सिन्को लर्निग सेन्टर टेढ़ी पुलिया कुर्सी रोड लखनऊ में मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर साल्वरों को बैठाकर परीक्षा दिलाया जायेगा। टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहॅुचकर साल्वर विवेक कुमार सिंह को परीक्षा केन्द्र के अन्दर से एवं मूल अभ्यर्थी केषवानन्द को परीक्षा केन्द्र के बाहर से तथा मनोज कुमार झा आदि उपरोक्त व्यक्तियों को इसी परीक्षा केन्द्र के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई।
यह भी पढ़ें :- KGMU : तीमारदारों को बाउंसरों ने जमकर पीटा, आधे घंटे तक तड़पता रहा मरीज
गिरफ्तार अभियुक्त अच्युतानन्द ने पूछताछ पर बताया कि वह पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर जनपद अयोध्या में तैनात है। उसके द्वारा ही साल्वर मनोज कुमार झा व राकेष कुमार यादव से सम्पर्क करके तथा मूल अभ्यर्थियों से प्रवेष पत्र, आधार कार्ड तथा फोटो प्राप्त करके साल्वर व मूल अभ्यर्थी की फोटो मिक्सिंग कराकर प्रवेष पत्र पर लगायी जाती थी। अभ्यर्थियों से पैसा प्राप्त कर साल्वरों को प्रति परीक्षा 20 हजार रूपये देता था। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना विकासनगर, लखनऊ में अभियोग पंजीकृत किया गया है।



