अपराधलखनऊ

बैट्री रिक्शा चालक की गला घोटकर हत्या, महिला हिरासत में

लखनऊ। राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला घोटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस सम्बंध एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
मिली जानकारी अनुसार फुरकान (28) दिलदार निवासी दौलतखेड़ा, दुबग्गा का शव उसके घर के पास सलमान के घर के सामने संदिग्ध हालात में मिला। उसके गले पर चोट के निशान थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देर शाम पोस्टमार्ट रिपोर्ट के अनुसार युवक की हत्या करने की पुष्टि हुई। फुरकान के सर पर चोट के निशान मिले है। साथ उसकी गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आयी है। पुलिस ने इस मामले के घर के पास रहने वाली एक महिला को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो महिला से अक्सर फुरकान बातचीत किया करता था। मृतक फुरकान के पांच भाई बहन है। घर में वह सबसे बड़ा था और बैट्री रिक्शा चलता था। वह अविवाहित भी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button