लखनऊ

पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक की धर्मपत्नी का निधन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक की धर्मपत्नी, उत्तर प्रदेश की माजी लेडी गवर्नर श्रीमती कुंदा नाईक का सोमवार की देर शाम मुंबई में लंबी अस्वस्थता के पश्चात निधन हुआ।
श्री राम नाईक के सामाजिक और राजनीतिक कार्य को गतिमान रखने हेतु श्रीमती कुंदा ताई नाईक ने अपने पूर्ण जीवनकाल में घर गृहस्थी के आर्थिक और व्यावहारिक धूरा की बागडोर संभाली। स्वयं एक मनपा स्कूल में शिक्षिका के तौर पर सेवा में रहीं और इसी कारण श्री राम नाईक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, तत्पश्चात जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के पूर्णकालिक कार्य को न्याय दे सके।
सोमवार श्रीमती कुंदा नाईक के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन द्वारा श्री राम नाईक से सांत्वना वार्ता की। श्रीमती कुंदा ताई नाईक के परिवार में शोकमग्न पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक, सुपुत्री सुश्री निशिगंधा नाईक, सुश्री विशाखा कुलकर्णी, एवम् नाती एड.शार्दुल कुलकर्णी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button