एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। आलमबाग कोतवाली क्षेत्र में एलएलबी की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामराज पुत्र स्व. बदलू प्रसाद निवासी-283/701/512ए आरती नगर गढ़ी कनौरा थाना आलमबाग ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ पारा अपने प्लाट पर गया था। उसकी छोटी बेटी प्रियंका वर्मा उम्र करीब 23 वर्ष घर पर अकेली ही मौजूद थी। पारा से उसने अपनी बेटी प्रियंका वर्मा के मोबाइल पर काल किया तो घंटी बजती रही पर फोन नहीं उठा तो वह लोग पारा से करीब 01.30 बजे दोपहर को अपने घर पर वापस आये तो देखा कि उसकी पुत्री प्रियंका वर्मा ने किचन में छत के कुण्डे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। किचन का दरवाजा खुला है। फंदे से उतारकर देखा तो उसकी पुत्री की मृत्यु हो चुकी है। इस सूचना पर पहुंचे दरोगा इब्नेहसन ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एलएलबी तीसरे वर्ष पांचवे सेमेस्टर की छात्रा थी। पुलिस का मौके से कोई सोसाइट नोट नहीं मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।



