रियल स्टेट कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

लखनऊ। रियल एस्टेट कम्पनी के खिलाफ निवेश का झांसा देकर 60 हजार रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच गोमतीनगर पुलिस कर रही है। गोंडा निवासी हनुमान दास की पहचान जैनुद्दीन अंसारी से थी। जो मसायर ग्रुप से जुड़ा हुआ था। जैनुद्दीन ने पीडि़त को बताया था कि उसकी कम्पनी लखनऊ में टाउनशिप बना रही है। जिसमें किस्तों पर प्लाट दिए जा रहे थे। आरोपी के कहने पर हनुमान दास ने कम्पनी निदेशक रतन चंद्र द्विवेदी, आशुतोष त्रिपाठी, नमर द्विवेदी और मार्केटिंग हेड धर्मेंद्र से लखनऊ आकर मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने 60 हजार रुपये लगाए थे। स्कीम के तहत 6 महीने बाद दोगुनी रकम और प्लॉट दिए जाने का दावा किया गया था। जो पूरा नहीं हुआ। पीडि़त के तकादा करने पर उन्हें धमकी दी गईं। इंस्पेक्टर केके तिवारी के मुताबिक हनुमान दास की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।



