लखनऊ

काकोरी में 51 जोड़े एक दूजे के साथ परिणय सूत्र में बंधे

लखनऊ। काकोरी के मुजफ्फरनगर पलिया में आयोजित सर्वधर्म सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में रविवार को 51 जोड़े एक दूजे के साथ परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य आयोजक डॉ. मोहन लाल पासी ने बताया कि विवाह सम्मेलन में काकोरी ब्लॉक के अलावा बाराबंकी, बलिया व उन्नाव से आये जोड़ों का भी विवाह कराया गया। सभी वर वधुओं को वस्त्र समेत घरेलू इस्तेमाल की वस्तुएं उपहार में दी गईं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुशीला सरोज, राजबाला रावत, वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, पार्षद ताराचंद रावत समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button