अपराध

हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

नगराम में युवक को पीट पीटकर हत्या करने का मामला

मोहनलालगंज। नगराम के डोभिया में बाइक टकराने के विवाद में अंकित (19) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। अंकित के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी। लेकिन नगराम पुलिस हीला हवाली करती रही। रविवार को पोस्टमार्ट कराने के बाद परिवार वाले अंकित का शव लेकर मोहनलालगंज लौट आए। इसके बाद शव रख कर प्रदर्शन शुरू हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग रखी गई। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद नगराम पुलिस ने गैर इरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने को परिवार वाले तैयार हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button