पारा में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवर पुल के नीचे एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सेना का प्रयास किया जा रहा है।
मोहन चौकी अंतर्गत मोहल्ला आदर्श बिहार के पास भुवर पुल के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग का शव दो हिस्सों में क्षतिग्रस्त हो गए ग्रस्त हो गया। बुजुर्ग के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों में इस संबंध में सूचना दी गई है। बुजुर्ग की शिनाख्त के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



