देश-विदेशबड़ी खबर

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर पुल गिरने से 250 लोग डूबे, 60 की मौत !

अहमदाबाद। जहां एक और पूरा देश छठ पूजा मना रहा था वहीं दूसरी ओर गुजरात के एक पुल पर सवार 300 से अधिक लोगों की जान जोखिम में पड़ गए। जिसमें की 60 से अधिक लोग की जान चली गई।
मिली जानकारी अनुसार गुजरात के मोरबी कस्बे में मणि मंदिर के पास मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूटने से पुल पर सवार करीब 3 00 से अधिक लोग डूब गए। उनमें से अब तक 60 लोगों की मौत की खबर है। ऐसा अनुमान है कि जिस समय यह पुल गिरा उस समय 300 से 400 लोग उस पर सवार थे। वर्तमान में अच्छे तैराक स्वामीनारायण मंदिर के पास नदी में गोता लगाकर लोगों की जान बचा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री बृजेश मेरजा के अलावा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से जानकारी मांगी व हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद देने की घोषणा की। बता दें कि पहले इस ब्रिज को 6 महीने के लिए रेनोवेशन के लिए बंद कर दिया गया था। दो करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार के बाद नए साल के दिन ही पुल को दर्शकों के लिए खोला गया था। छमता से अधिक लोग पुल पर पहुंच गए थे । जिसके कारण पुल टूट गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button