अपराधलखनऊ

कांशीराम कॉलोनी में सनकी आशिक का कहर, प्रेमिका को घर में घुसकर मारी गोली, इलाज जारी

लखनऊ। पारा कोतवाली क्षेत्र के सदरौना स्थित कांशीराम कॉलोनी में देर रात एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका पर घर में घुसकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार युवक और युवती के बीच लगभग एक वर्ष से प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल ही में बातचीत बंद होने के बाद आरोपी आकाश कश्यप बेकाबू हो गया। इसी विवाद के चलते उसने देर रात युवती के घर में घुसकर तमंचे से गोली चला दी। फायरिंग में गोली युवती के दाहिने बाजू में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। परिजनों की मदद से उसे तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी आकाश कश्यप अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button