अपराधउत्तर प्रदेश

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या

प्रयागराज। प्रयागराज में एक बड़ी घटना प्रकाश में आई है। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत और डर का माहौल बरकरार है। गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में शुक्रवार की रात में एक ही परिवार के पांच लोगों की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। स्‍थानीय पुलिस से लेकर एसएसपी तक मौके पर पहुंचे। डाग स्‍क्‍वायड और फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल कर रही है। एक ही परिवार के इतने लोगों की हत्‍या से गांव में दहशत का माहौल है।
कौशांबी का रहने वाला परिवार नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर रहता था। निवासी भादवा सिराथू थाना कोखराज निवासी 42 वर्षीय राहुल तिवारी दुधारू पशुओं का व्यापार करता था। वह सुरेश कुमार तिवारी के मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। राहुल तिवारी 38 वर्षीय पत्‍नी प्रीति और तीन बेटियों के साथ रहता था। बेटियों की उम्र 12, सात और पांच वर्ष थी।
शुक्रवार की रात में राहुल परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो रहा था। रात में घर के सभी पांचों लोगों की हत्या कर दी गई। सुबह पड़ोसी दादू ने सबसे पहले शवों को देखा। फिर दूसरे किराएदार संदीप को फोन करके बताया। ग्रामीणों को वारदात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर बाद फारेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचे। हत्‍या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। फिलहाल इस घटना से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button