
लखनऊ। आलमबाग बस स्टेशन के अंदर एक बड़ी घटना घटी। एक रोडवेज बस ने एनएचआई के रेजीडेंट इंजीनियर अरविन्द कुमार को कुचला परिसर के अंदर ही कुचल डाला। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
मिली जानकारी अनुसार घटना गुरुवार सुबह की है। रोडवेज प्रशासन घटना को छुपाता रहा। स्थानीय लोगों की माने तो चालक ने बिना हार्न दिये ही तेजी से इंजीनियर अंरविन्द कुमार को रौदकर भाग निकाला। यह पूरी घटना बस स्टैण्ड के सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक बस लेकर फरार हो गया। इस सम्बंध में आलमबाग पुलिस का कहना है कि घटना गुरूवार की सुबह 8.30 बजे की है। अरविन्द को इलाज के लिए लोकबंधु में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने मेमो के माध्यम से इस घटना की जानकारी कृष्णानगर पुलिस को दी। पंचायतनामा कृष्णानगर पुलिस द्वारा भरा गया और आलमबाग पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर अरविन्द के शव को परिजनों को सौंप दिया। इस घटना में आलमबाग बस डिपो की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। घटना बस स्टैण्ड के परिसर में हुआ और विभाग घटना को छुपाता रहा। विभाग की लापरवाही के कारण यात्रियों को जान गवानी पड़ रही है। इंजीनियर अरविन्द कुमार नेशनल हाइवे अथार्रिटी पीकेजी -4 अलीगढ़, कानपुर में तैनात थे। वह मूलरूप से बिहार के पटना जिले के रहने वाले थे। वहीं इस सम्बंध में आलमबाग थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम कराकर अरविन्द के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गयी हैं। अगर परिनजों द्वारा तहरीर दी जायेगी तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जायेगी।



