अपराधलखनऊ

30 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। चौक पुलिस ने खुनखुन जी ज्वेलर्स के मालिक उत्कर्ष अग्रवाल से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विवेक यादव पुत्र सरवन यादव निवासी बघराजपुर बांसमंडी थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर, अमित यादव पुत्र जमुना प्रसाद यादव शुकुलदुलेचा थाना मोतियापुर जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया है। सर्विलांस एवं चौक पुलिस की संयुक्त टीम ने चारबाग रेलवे स्टेशन के पास समय 11:30 दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वर्तमान समय में गाजियाबाद में रहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से लॉरेंस बिश्नोई एवं गोल्डी बराड के संबंध में जानकारी होने पर दोनों अपराधियों में उनका नाम इस्तेमाल करते हुए धन उगाही का विचार करते हुए इंटरनेट के माध्यम से लखनऊ के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स की दुकान खूनखून ज्वेलर्स उनका मोबाइल नंबर की जानकारी कर, उन्हें व्हाट्सएप कॉल करके धन उगाही की धमकी देते हुए 30 लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल वसीम कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button