
लखनऊ। काकोरी पुलिस ने अपने ऊपर जानलेवा हमला कराने एवं अपने रिश्तेदारों को फंसाने के लिए षड़यंत्र रचने वाले युवक एवं उसके बुजुर्ग साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विदित हो कि बीते मंगलवार को आकाश यादव उर्फ आर्यन यादव पुत्र स्व. योगेन्द्र सिंह उर्फ मंगलू निवासी मौदा, थाना काकोरी एवं दीवान पुत्र स्व. कालिका निवासी ग्राम मौदा, काकोरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की माने तो आरोपी के ऊपर बहुत ही नजदीक से फायर किया गया था। जिससे यह अस्पष्ट हो रहा था कि गोली स्वयं या षड़यंत्र के तहत चलायी गयी है।
फैरेंसिक/वैज्ञानिक भाषा में ब्लैक्निंग अंकित किया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आकाश से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद आकाश ने बताया कि कुछ दिन पूर्व राजू यादव के भाई आशीष यादव के द्वारा उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ किया गया था। जिसपर उसने थाने में आशीष के खिलाफ मुकदमा लिखवाया था। आशीष व राजू यादव उसके फूफेरे भाई है। उसकी बुआ रामावती ने उसके बाबा को अपने साथ अपनी ससुराल में कुछ दिन रखकर उनसे जमीन वसीयत करा लिया था और सौतेली दादी राजेश्वरी देवी को जब इस जानकारी हुई कि मेरे हिस्से की जमीन की भी वसीयत हो गयी है। तो अपना हक मांगने के लिए राजेश्वरी देवी गयी, इस पर राजू यादव व उसके पिरजनों ने बहुत भला बुरा कहा था। जिसके बाद से आकाश ने यह ठान लिया था कि इन सभी को सबक सिखायेगा और जमीन हड़पने नही देगा। मंगलवार को आकाश ने आम के बाग में शाम के वक्त साझेदार दीवान के साथ मिलकर षड़यंत्र रचते हुए अपने बाय कंघे पर तमंचे से गोली चलवा ली और तमंचे को बाग के किनारे दीवान के बीच में छिपा दिया। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि आरोपियों ने घटना के सम्बंध में कई बार अपने बयान को बदले जिससे यह अस्पष्ट होने लगा कि घटना इनके द्वारा स्वयं कारित किया गया है और सही तफ्तीश के कारण घटना का खुलासा हुआ।



