लखनऊ

उधारी के पैसे मांगने पर दबंगों ने महिला को पीटा

निगोहां (लखनऊ)। निगोहा थाना क्षेत्र के रती गांव में उधारी मांगने पर दबंगों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर उसका सर फोड़ दिया। पीड़ित महिला ने निगोहा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
राती गांव की विजय कुमारी पत्नी रामनरेश ने बताया कि कुछ माह पूर्व एक मंदिर निर्माण के दौरान गांव के ही गौरी शंकर व अयोध्या प्रसाद ने उससे 5000 रुपए उधार लिए थे। मंगलवार देर शाम जब उसने अपनी उधार दी हुई रकम वापस मांगी तो गौरीशंकर व अयोध्या प्रसाद ने अपने परिवारीजन के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया और उसका सर फोड़ दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button