दहेज हत्या में पुलिस ने पति, देवर व सास को भेजा जेल

लखनऊ। काकोरी पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित एक महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
एसीपी काकोरी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि रविवार के दिन सोनी उम्र लगभग 22 वर्ष दहेज की मांग से परेशान होकर घर अंदर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके सम्बंध नवविवाहता के पिता रामचन्द्र पुत्र मेडीलाल निवासी ग्राम रहितनगर भदसवा थाना मोहनलालगंज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री का विवाह डेढ़ वर्ष पहले धमेन्द्र यादव से हुआ था। विवाह के उपरान्त कुछ दिनों तक सब कुछ सही था लेकिन कुछ दिनों से धर्मेन्द्र व उसकी मां एवं देवर आये दिन दहेज की मांग को लेकर परेशान एवं प्रताड़ित करते थे। जिससे परेशान होकर सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुदकमा पंजीकृत कर पति धर्मेन्द्र यादव, सास विद्घा देवी, देवर शेरू उर्फ सोनू यादव निवासी ग्राम चैधरी खेड़ा थाना काकोरी को गिरफ्तार किया गया।



