
लखनऊ। काकोरी में बुधवार की देर रात एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के भाई ने दहेज हत्या का अरोप लगाते हुए बहनोई समेत चार के खिलाफ काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नगराम के समेसी गांव में निवासी जितेन्द्र कुमार के मुताबिक उनकी बहन राधा (24) की शादी तीन साल पहले काकोरी कस्बा के गुलाम सफदर वार्ड निवासी रंजीत से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही रंजीत, देवर, सास व रंजीत की मौसी दहेज में एक लाख रूपये, बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर राधार को प्रताड़ित करने लगी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर राधा की पिटाई की जाती थी।
यह भी पढ़ें :-तिहरे हत्याकाण्ड के आरोपियों की 32 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क
जितेन्द्र के मुताबिक बुधवार भोर रंजीत ने फोन करके राधा के फांसी लगाने पर सूचना दी। जितेन्द्र जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि बहन का शव दूसरी मंजिल पर कमरे में फर्श पर पड़ा था। जितेन्द्र ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगतो हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। जितेन्द्र का आरोप है कि उनकी बहन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। काकोरी इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि रंजीत, उसके भाई शिवा, मां रामजानकी व मौसी भदरूल के खिलाफ दहेज हत्या का मुदकमा दर्ज किया गया है। रंजीत ने पूछताछ के दौरान बताया कि उससे कहासुनी होने पर राधार अपने बेटी अनुष्का के साथ दूसरे कमरे में लेट गई थी। तड़के जब बेटी की रोने की आवाज सुनी तो दरवाजा खटखटाया। मगर कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में झाकर देखा तो राधा का शव फंदे पर लटका देखा। जिसके के बाद सुसरालीजनों सहित पुलिस को सूचना दी।



