लखनऊ

जालसाजों ने बनाया कमिश्नरेट मीडिया सेल

सख्ते में आये मीडिया सेल ने जारी किया अस्पष्टीकरण
ग्रुप की सूचनाओं से नहीं है मीडिया सेल का कोई सम्बंध
लखनऊ। राजधानी में जालसाज जनता को धोखा देने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते है। ऐसा ही एक मामला लखनऊ कमिश्नरेट में देखने को मिला। मीडिया को भ्रमित करने के लिए अज्ञात व्यक्तियों ने कमिश्नरेट मीडिया सेल नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लिया है।

यह देखते हुए कमिश्नरेट मीडिया सेल ने मीडिया को सूचनार्थ एक व्हाट्सएप नोट जारी करते हुए मीडिया को अगाह किया है कि आप सभी को अवगत कराना है कि उक्त ग्रुप का संबंध मीडिया सेल, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ से नहीं है। उक्त ग्रुप में पड़ने वाली किसी भी प्रकार की सूचना का संबंध मीडिया सेल, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ से नहीं है। यह ग्रुप बनाने वाला कौन है क्या करता है, किस लिए यह ग्रुप बनाया है। यह जानकारी किसी को नहीं है। लेकिन यह ग्रुप भ्रामकता फैलाने के लिए प्रयाप्त है। अब देखना यह कि इस ग्रुप को बनाने वाले के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Back to top button