लखनऊ

खाना खाने जा रहे अधेड़ को कार ने कुचला

लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक अधेड़ की मौत हो गयी। अधेड़ दोपहर के समय अपने घर खाना खाने जा रहा था। तभी अज्ञात कार ने उसे कुचल दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी के आधार पर आरोपी वाहन एवं चालक की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार अम्बिका प्रसाद (45) पुत्र स्व. मैकूलाल निवासी ग्राम भैंसामऊ थाना बीकेटी जनपद लखनऊ जो सरैया भट्ट पर काम करते थे और जो खाना खाने हेतु साइकिल से घर जा रहे थे। तभी करीब 1.00 बजे दिन में विनीत ढाबे से थोड़ा आगे लखनऊ की तरफ एक चार पहिया वाहन (कार) के चालक ने कार को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे अम्बिका प्रसाद मौके पर गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको उचित माध्यम से उपाचर हेतु रामसागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल बीकेटी ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने अम्बिका प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक लक्ष्मीरतन ने शव का पंचनामा भरप पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button