लखनऊ

डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय की कैंटीन में खाने में कीड़ा मिलने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के हॉस्टल के कैंटीन में मिलने वाले खाने में कीड़ा मिलने के कारण शनिवार की रात दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने करीबन 2 घंटे तक कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि इससे पहले भी कई बार कॉलेज की कैंटीन में मिलने वाले खाने कितने किले मिल चुके हैं। लेकिन हर बार छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वैकल्पिक व्यवस्था करने के नाम पर छात्रों की आवाज को दबा दिया जाता है।
विदित हो कि तीन दिनों पहले राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दीवान जनों के उत्थान के लिए कालेज में कार्यशाला का आयोजन किया था। कार्यशाला में ”बेल प्रेस” का उद्घाटन भी किया गया था। लेकिन लगातार कार्यशाला के आयोजन के बावजूद कालेज में खाना बांटने वाले ठेकेदार व खाना चेक करने वाले वार्डन अपनी जिम्मेदारियों को भूल कर छात्रों को दीवान समझ कर उनकी थाली में कीड़ों से भरा भोजन परोस देते हैं। मौजूदा समय में आशुतोष कुमार पांडे हॉस्टल वार्डन है। प्रदर्शन के दौरान रजिस्टार अमित सिंह ने छात्रों को आश्वासन दिया कि खाने देने वाली संस्था के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कल से छात्रों के लिए खाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। ताकि छात्रों को अच्छा खाना मिल सके। कॉलेज के अंदर प्रदर्शन की खबर मिलते ही पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को कहा कि अगर वह खाना देने वाली संस्था के खिलाफ कोई तहरीर देंगे तो उनके खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर कार्रवाई करेंगे। आपको बता दें प्रतिदिन कॉलेज में हॉस्टल में रहने वाले 600 छात्रों के लिए भोजन का प्रबंध किया जाता है। जिसमें लगभग 200 छात्राएं व 400 छात्र हैं। जो कॉलेज में हायर एजुकेशन की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button