लखनऊ

सिपाही से मारपीट करने वाले आरोपियों को भेजा गया जेल

लखनऊ। पारा थाना अंतर्गत सिपाही से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सिपाही ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, रुपयों का नुकसान करना सहित सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विदित हो कि आरोपी अतुल पुत्र कौशल किशोर मिश्रा निवासी मोहन बिहार बिगरिया थाना दुबग्गा व कृष्ण मोहन मिश्रा पुत्र पंकज कुमार मिश्रा निवासी मोहन बिहार बेगरिया थाना दुबग्गा ने बीती रात 8:00 बजे बुद्धेश्वर चौराहे पर बीच रास्ते में गाड़ी खड़ी कर जाम लगाए हुए थे। गश्त के दौरान पीआरडी जवान बालकृष्ण बिंद पुत्र भगौती प्रसाद बिंद निवासी ग्राम बनी पोस्ट सराय इनायत जनपद प्रयागराज हालपता पीआरबी मोटरसाइकिल नंबर 3833 यूपी 112 ने सड़क से गाड़ी हटाने को कहां तो शराब के नशे में दोनों मारपीट पर आमादा हो गए और गाड़ी गलौज करते हुए सिपाही से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आरोपियों ने सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। इस मारपीट में सिपाही को गंभीर चोटें भी आई हैं। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button