अपराधलखनऊ

काकोरी : चोरी के शक में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा में युवक

लखनऊ। काकोरी के लालनगर गांव में चोरी की वारदात से कुछ लोग बहुत ही आक्रोशित थे। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर शक जाहिर किया। पुलिस को सूचना देने के बाद बजाए मनबढ़ों ने खुद युवक को अगवा कर लिया। उसे पेड़ से बांधकर मरना पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश की। दहशत में आये युवक ने दबंगों की पिटाई के बाद जुर्म कुबूल लिया। इस दौरान आरोपी दबंगों ने उसका वीडियो भी बनाई। उसके बाद पीड़ित को गंभीर हालत में घर से कुछ दूर फेंककर भाग गये। गंभीर हालत में देख युवक के परिजनों ने 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वही पीड़ित ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
काकोरी इलाके के लाल नगर गांव में एक मकान में चोरी हुई थी। इस मामले में गांव के ही वीरू पर दबंगों ने संदेह जताया। सोमवार रात को विजय पाल, तेजपाल, महिपाल, राम प्रताप व रिंकू ने वीरू को अपनी कार से अगवा कर लिया। उसे हरदोई की तरफ लेकर चले गये। दबंगों ने वीरू को लेकर कूड़ा प्लांट पलेहेंदा जंगल में लेकर गये। जहां उसे पेड़ से बांधकर पिटाई शुरू की। वीरू ने जुर्म नहीं कुबूल किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके कनपटी पर अवैध असलहा लगाकर जुर्म कुबूल कराने की कोशिश की। जब वीरू के ऊपर पेट्रोल डाला और जलाने की धमकी दी तब वीरू सहम गया और जुर्म कुबूल कर लिया। इसी दौरान दबंगों ने उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद उसे जलाकर मारने की धमकी दी और कूड़ा प्लांट में शव फेंकने की बात कही।
क्या कहते हैं प्रभारी निरीक्षक काकोरी
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के अनुसार लाल नगर गांव निवासी तेजपाल यादव के घर एक सप्ताह पूर्व बंद मकान में चोरी हो गयी थी। कुछ लोगों ने चोरी करने के लिए पड़ोस के ही गांव हरदोईया के एक युवक पर संदेह जताया था। सोमवार शाम लगभग 7 बजे बीरू यादव गांव के बाहर बैठा हुआ था। वीरू का आरोप है कि सोमवार रात को गांव के दबंग विजय पाल, तेजपाल, महिपाल, राम प्रताप व रिंकू ने उसे अगवा किया था। लोगों ने पूरी रात मारापीटा व जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों ने वीरू को दहशत में लेने के बाद धमकी दी। कहा कि जिनका नाम हम बता रहे हैं। उनके नाम पुलिस के सामने लेना है। वीरू के गर्दन पर रस्सी से कसे के निशान मिले हैं। वहीं शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। पीड़ित के घायल होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल भेजा। वहीं उसकी तहरीर पर पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपी विजय पाल, तेजपाल, महिपाल, रामप्रताप व रिंकू की तलाश की जा रही है। इस मामले में आरोपी विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं अन्य की गिरफ्तारी शेष है।

Related Articles

Back to top button