अपराधलखनऊ

पारा में चार वर्षीय मासूम के साथ युवक ने किया दुराचार

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा चौकी अंतर्गत पुरानी काशीराम कॉलोनी में एक युवक ने चार वर्षीय मासूम के साथ दुराचार किया। घटना सोमवार की रात 9:00 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में परिजनों ने पारा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि काजू उर्फ रूपक पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी हंस खेड़ा का रहने वाला है। चार-पांच वर्ष पहले आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। सोमवार की रात 9:00 बजे आरोपी मासूम के घर पहुंचा था। जहां उसने मौका पाकर बच्ची के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पारा थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। वही मासूम को मेडिकल के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में महिला दरोगा रीना वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्ची का बयान लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहते हैं एसीपी काकोरी

एसीपी काकोरी आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्त में ले लिया गया है। बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी होने के बाद ही आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button