अपराधलखनऊ

9 दिन बीतने के बाद भी नहीं हुई युवक व बुजुर्ग की शिनाख्त

इटौंजा में युवक की हत्या कर व मलिहाबाद में बुजुर्ग की हत्या कर माल रोड पर फेंकी गई थी लाश

लखनऊ। लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्र इटौंजा में 6 जनवरी को एक युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश माल रोड पर सड़क के किनारे मिली थी। वही मलिहाबाद थाना क्षेत्र के माल रोड पर 8 जनवरी को एक 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या कर शव को सड़क के किनारे हत्यारे फेंक फरार हो गए थे। काफी छानबीन के बाद भी पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त नहीं कर पाई है।

इस मामले में पुलिस आसपास के जनपदों के थानों से मदद भी ले रही है लेकिन 9 दिन बीतने के बाद भी वृद्ध और युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस की माने तो युवक के गले को आधा काटकर हत्यारों ने उसकी हत्या की है। वही मलिहाबाद में मिले बुजुर्ग के गले पर भी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। लाख प्रयास के बाद भी पुलिस हत्याओं की शिनाख्त करने में असफल साबित हो रही है। इस संबंध में इटौंजा थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस संबंध में ग्रामीण एसएसपी हृदेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में यदि कोई सूचना प्राप्त हुई तो अवश्य अवगत कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button