
लखनऊ। तालकटोरा थाना के राजाजीपुरम ई ब्लॉक टेम्पो स्टैंड पर बीती शाम को बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारकर युवती की चैन लूटकर फरार हो गये। आसपास के लोगों ने बदमाशों का पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
सआदतगंज पुरानी बावली चौकी की निवासी रवि कुमार अवस्थी के मुताबिक बीती शाम उनकी बेटी ईशा राजाजीपुरम ई ब्लॉक टेम्पो स्टैंड के पास निजी काम से गई थी। जहां बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारकर चैन लूट कर फरार हो गये। जब तक युवती बदमाशों को पकडऩे के लिए चिल्लाई तब तक बदमाश भागने में सफल रहे। युवती ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। ईशा के पिता रवि कुमार अवस्थी ने तालकटोरा थाने में बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



