अपराध
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

लखनऊ। प्रभारी निरीक्षक थाना इटौजा ने अपराधियों को विरोध चलाये अभियान के तहत दो व्यक्तियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस उनके पास से 15 लीटर अवैध शराब बरामद किया।
मिली जानकारी अनुसार इटौंजा पुलिस टीम ने बेचेलाल पुत्र कढ़िले उम्र 35 वर्ष निवासी जमखनवाँ थाना इटौंजा के पास से 5 लीटर अबैध शराब और देशराज पुत्र स्व. श्रीचन्द्र उम्र 28 वर्ष नि. अटेसुवा थाना इटौंजा के पास से 15 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 10/2022 धारा 60 आबकारी अधिनिमय बनाम बेचेलाल , मु.अ.सं. 09.2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम देशराज पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।



