अपराधलखनऊ

काकोरी में हत्या कर तालाब में फेंका गया शव!

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के घुरघुरी चौकी के अन्तर्गत एक युवक की हत्या कर हत्यारें शव को तालाब में फेंककर फरार हो गये। शव को तालाब में उतराता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद ही शव का पोस्टमार्टम हो पायेगा। अन्यथा शिनाख्त न होने की दशा में शव का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद होगा।
मिली जानकारी अनुसार मोहान रोड स्थित अभिनंदन रिजॉर्ट प्लाटिंग साइड के पीछे ग्राम सभा सकरा के तालाब में एक 35 वर्षीय युवक का शव उतराता देखा गया। शव की सूचना मिलते ही ग्राम सभा में हड़कम्प मच गया। लोगों ने इसकी सूचना काकोरी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि शव एक सप्ताह पुराना है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। शिनाख्त न होने की दशा में युवक का पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद होगा। जिसके बाद ही युवक की मौत का कारण अस्पष्ट हो पायेगा। वहीं ग्रामीणों ने हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जतायी है। मृतक युवक के शरीर पर सफेद व काले पट्टी वाला शर्ट मिली है।

Related Articles

Back to top button