अपराध

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया।
मनोज कुमार साहू पुत्र स्व. विलाल राठौर निवासी एस.एस. 140, सेक्टर- ई एल.डी.ए. कालोनी कानपुर रोड थाना सरोजनीनगर ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि गुरूवार की सुबह उसके भांजे अंकित साहू उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र स्व. अरविन्द कुमार साहू निवासी एस. एस. 140, सेक्टर- ई, एल.डी.ए. कालोनी कानपुर रोड थाना सरोजनीनगर लखनऊ ने अपने घर में कमरे छत के पंखे से दुपट्टा का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। जिससे की उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे एसआई गोविंद सिंह ने पंचनामें की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button