अपराध
सरोजनीनगर में ट्रक ड्राइवर की ईटों से कूच कर हत्या

लखनऊ। सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश बिहार में एक अधेड़ की ईटों से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार सरोजिनी नगर के कैलाश बिहार में अपनी भतीजी के गृह प्रवेश में आए प्रतापगढ़ निवासी मानक सिंह (45) की बीती रात कुछ लोगों ने ईंटों से कूचकर हत्या कर शव को घर के पास में ही फेंक कर फरार हो गए। मानसिंह मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



