अपराध

पारा : दो शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

लखनऊ। पारा पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उसके पास एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि दोनों अपराधी पारा थाना क्षेत्र में काफी समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। दोनों आरोपियों को सदरौना से गिरफ्तार किए गया। जिसमें एक अभियुक्त नाबालिक है। जिसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। साथ ही संदीप पाल उर्फ तोता पुत्र अंगनु पाल निवासी सलेमपुर, पतौरा के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया है। संदीप के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमें पंजीकृत है। वही नाबालिक के खिलाफ एक मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button