
ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ की मौत
लखनऊ। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलोें की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उचित इलाज के लिए ट्रांमा सेंटर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीकेटी के मूसानगर निवासी लवकुश के मुताबिक उसका भाई रवि (24) बीकेटी कस्बे में फोटोग्राफी का स्टूडियो चलाता था। सोमवार रात रवि सहालग में फोटो खींचने गया था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। वह फौजी ढाबे के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉटरों ने मृत घोषित कर दिया। रवि अविवाहित था। परिवार में पिता मुंशी मां बिट्टो देवी हैं। वहीं, माल थाना क्षेत्र में ई- रिक्शा की टक्कर से मूंगफली विक्रेता शिव कुमार (45) की मौत हो गई। माल कस्बा निवासी शिव कुंमार सोमवार रात कार्तिक पूर्णिमा पर घरघटा बाबा तीर्थ स्थल पर लगे मेले में मूंगफली बेचकर घर लौट रहे थे। वह रुदानखेड़ा स्थित पुलिया के पास पहुंचे तभी ई- रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



