लखनऊ

मनमाने ढंग से कोतवाली चलाने वाला निरीक्षण लाइन हाजिर

कोतवाल की गलत कार्रवाई से नाराज दो युवकों ने किया विधान सभा के सामने आत्मदाह का प्रयास
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने किया लाइन हाजिर
लखनऊ।
मोहनलालगंज कोतवाली को अपने मानमाने ढग़ से चलाने वाले निरीक्षण को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कोतवाल की उत्पीडऩ व कारगुजारी से राजधानी लखनऊ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विधान भवन के सामने दो युवक अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने पहुंच गए। आनन-फानन में आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मी द्वारा पूछताछ करने पर युवकों ने मोहनलालगंज पुलिस पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। दोनों ने बताया कि पुलिस ने रॉयल्टी परमिशन होने के बाद भी गलत तरीके से उनके तीन डंपर और एक पोखलैंड मशीन सीज कर दिया है। कोतवाली में तैनात कारखास उनसे रुपयों की मांग कर रही थी। इंस्पेक्टर महेश दुबे की मांगे पूरी न होने पर मिट्टी खनन की रायल्टी होने के बावजूद गलत तरीके से कार्रवाई कर दी। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों और मोहनलालगंज पुलिस को दे दी गई है। मामले को संज्ञान में लेकर कमिश्नर डीके ठाकुर ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज महेश दुबे को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं डीसीपी दक्षिणी गोपाल कृष्ण चौधरी ने हेड कांस्टेबल मोहम्मद रईस व कांस्टेबल योगेश मावी को भी लाइन हाजिर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक मूलरूप से प्रयागराज गणेशीपुर हडिय़ा निवासी शिवमिलन सिंह खनन के ठेकेदार है। उनके साथ जोधपुर राजस्थान का हरिराम भी काम करता है। मंगलवार दोपहर दोनों विधान भवन के सामने पहुंचे। वहां दोनों खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इसी बीच वहां मौजूद इंस्पेक्टर हजरतगंज की नजर इन पर पड़ी। उन्होंने तत्काल दौड़कर माचिस की डिब्बी छीन ली। वहीं पास से पेट्रोल लाने वाला डिब्बा भी बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को सिविल अस्पताल लेकर गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दोनों युवकों ने मोहनलालगंज पुलिस पर वसूली प्रताडऩा का आरोप लगाया है। ठेकेदार शिवमिलन व हरिराम ने पुलिस को बताया कि वह दोनों ठेकेदारी का काम करते है। बीते चार दिसंबर को वह सिसेंडी के कोडरा रायपुर में खनन करा रहे थे तभी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर गलत तरीके से कार्रवाई करते हुए। तीन डंपर और एक पोखलैंड सीज कर दिया। वह कई दिनों से अपना डंपर और पोखलैंड छुड़वाने के लिए चक्कर लगा रहे थे। वहीं मोहनलालगंज इंस्पेक्टर महेश दुबे को लाइन हाजिर करते हुए कोतवाली की कमान अखिलेश कुमार मिश्रा को दी गई है।

Related Articles

Back to top button