लखनऊ
Trending

महिला की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या

थाना ठाकुरगंज चोर घाटी इलाके में हुई वारदात

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े हत्या की यह वारदात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के चोरघाटी इलाके में हुई। जहां एक घर में महिला का शव बरामद किया गया। महिला की हत्या गला रेतकर की गयी है। घर में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला ने काफी संघर्ष किया था।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त संध्या साहू के रूप में की गयी है। वहीं घटना के बाद से संध्या का पति आनंद मौके से फरार है।
लोगों का आरोप है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि संध्या का पति आंनद दांतों का डॉक्टर है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद हो रहा था। आनंद संध्या को काफी परेशान करता था। पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक टीम साक्ष्यों को एकत्र किया। साथ ही पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button