लखनऊ
नकली खाद बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पारा। पारा पुलिस ने नकली खाद बनाने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो अभियुक्त वर्ष 2018 से वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
पारा इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि ठाकुरगंज के बरीकला निवासी रमेश यादव का पारा में खाद बनाने का गोदाम था। जो नकली खाद बनाकर इफको डीएपी की बोरी में भरकर ब्रांडेड बताकर बेचता था। अभियुक्त वर्ष 2018 से वांछित था। अभियुक्त को गुरुवार को पारा के तिकुनिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।



